DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आकस्मिकता निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 दिन के भीतर वेतन निर्धारण आदेश की मांग, ऐसा नही होने पर अनशन एवं सांकेतिक रूप से कलेक्टोरेट घेराव की दी चेतावनी

बालोद। आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ द्वारा प्रमुख मांगो के निराकरण हेतु 22 नवम्बर -2021 को कार्यालय मे आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसमे प्रमुख मांगे थी कि सहायक आयुक्त कार्यालय जिला बालोद के अन्तर्गत छात्रावास/आश्रमो में कार्यरत आकस्मिकता निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन निर्धारण भर्ती नियमो के आधार पर तीन वर्ष बाद किया जाना था। परन्तु यहां 2014 मे सीधी भर्ती के तहत नियुक्त कर्मचारियो को 8 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। फिर भी वेतन निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण नही सकी है। कार्यालय द्वारा आज भी यह प्रक्रियाधीन है। . संघ के पत्रों का जवाब कार्यालय द्वारा नही दिया जाता और ना ही किसी प्रकार की कार्यवाही की जाती है। वेतन निर्धारण आदेश जो 2017 से लंबित है। जिसकी वजह से एक कर्मचारी (उमेश साहू) की मृत्यु होने पर एक्सग्रेशिया राशि और उपादान की राशि और ना ही उनके आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। कर्मचारी भोजेन्द्र साहू को बिना विभागीय जांच के एक तरफा कार्यवाही करते हुए नियम विरूद्ध सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।मोरजध्वज ठाकुर जिलाध्यक्ष आदिम जाति कल्याणविभाग कर्मचारी संघ जिला-बालोद ने उपरोक्त बिंदुओ पर 10 दिवस के भीतर उचित कार्यवाही विभाग द्वारा नही किया जाता है तो आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ द्वारा अनशन एवं सांकेतिक रूप से कलेक्टोरेट घेराव किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।

You cannot copy content of this page