बालोद। रनचिराई पुलिस ने चोर गिरोह के दो लोगों को पकड़ा है। प्रार्थी कार्तिक राम कुम्हार थाना रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 30-31 जनवरी 2022 के दरमियानी रात्रि अज्ञात चोर द्वारा बाहर का संकल लगाकर दूसरे मकान का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर पेटी में रखे हुए नगदी रकम 12,000 रू०एवं चांदी के जेवर को कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते हुए चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक एसएल मौर्य के मार्गदर्शन में रात्रि में लगातार गश्त पेट्रोलिंग करने हेतु लगातार निर्देश प्राप्त हो रहा। जिस पर दिनांक 2 मार्च की रात्रि थाना रनचिराई पुलिस द्वारा रात्रि जोनल चैक गश्त एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मय शासकीय वाहन थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक क्रमांक 1633 राजकिशोर साहू, आरक्षक 515 राकेश साहू के साथ रवाना हुए थे। गश्त के दौरान ग्राम के पास 2 व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमते मिले। जो पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास करने लगे। जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम पता तथा काम के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे थे। जिससे उनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें पकड़कर थाना गया। थाना लाकर दोनों संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम राम निर्मलकर पिता रितराम निर्मलकर उम्र 24 वर्ष रवेली थाना मुजगहन जिला रायपुर हाल मुकाम खुरसेगा पुलिस चौकी बिरेझर जिला धमतरी व जितेन्द्र साहू पिता प्रकाश राहू उम्र 20 वर्ष ग्राम खुरसेंगा पुलिस चौकी बिझेकर थाना कुरूद जिला धमतरी बताये। जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर रनचिराई थाना क्षेत्र में ग्राम में दिनांक 30-31 जनवरी के दरमियानी रात्रि को दोनों मिलकर चोरी करना स्वीकार किये। जिनसे लगातार पूछताछ करने पर बालोद के अतिरिक्त जिला रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में मोटर सायकल, धमतरी जिला में बिरेझर चौकी के ठेठा गांव में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी तथा दुर्ग जिले के रानीतराई थाना अंतर्गत ग्राम औसर से सोना चांदी एवं नगदीचोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों को पूछताछ कथन आधार पर ग्राम फुंडा से चोरी किये गये रकम, एक नग चादी का करधन जिसका वजन करीब 04 तोला कीमती 2000 रू नगदी कम 22000 के साथ साथ अन्य तीनों चोरी के मामले में चोरी किये गये व मोटर सायकल कुल कीमती 60500 को जब्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में इनकी सराहनीय भूमिका –

उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी, उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई चौकी प्रभारी कंवर, रनचिराई से धनीराम ठाकुर प्रधान आरक्षक 1633 राजकिशोर साहू, आरक्षक 515 राकेश कुमार साहू, सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, राहुल मनहरे, संदीप यादव की भूमिका रही।
बालोद जिले की खबरें एक साथ पढ़ें हेडिंग पर क्लिक करें, जिले की खबर पाने हमारा नम्बर 9755235270 अपने ग्रुप में जोड़ें
