DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोड़रा में 5 लाख से बनेगी सीसी रोड, पेंडरवानी में कला मंच, विधायक ने किया भूमिपूजन, लोगों ने की शिकायत, “पटवारी रहिथे गायब”,,,,,

बालोद/ गुरूर। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमति संगीता सिन्हा की पहल से सीसी रोड, कला मंच सहित अन्य कार्यों की सौगात मिली है। इसके तहत पूर्व विधायक संगीता सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बोडरा में विधायक निधि से 5 लाख रुपये की सीसी रोड और जिला पंचायत विकास निधि से 6 लाख रुपये की सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। सीसी रोड बनने से जहां गली में कीचड़ की समस्या दूर होगी तो समुदायिक भवन बनने से लोगों को आयोजनों में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सामूहिक आयोजन में सुविधा मिलेगी। इसी तरह ग्राम पंचायत पेंडरवानी में विधायक निधि से 3लाख 50 रुपये के कला मंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया। कला मंच निर्माण से सांस्कृतिक आयोजन को बढ़ावा मिलेगा। इसी प्रकार ग्राम कोलिहामार में पानी टंकी निर्माण का भूमिपूजन किया। जिससे आगामी गर्मी में लोगों को जल संकट से छुटकारा मिलेगा और पानी की कमी नहीं होगी। इन विभिन्न कार्यों की स्वीकृति पर ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने भी कांग्रेस शासन की योजनाओं का लाभ लेने की बात करते हुए आगे भी भूपेश सरकार पर भरोसा रखने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू,जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू,जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे,जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू,महामंत्री शादिक अली ,संयुक्त महामंत्री सुमित राजपूत,लाल खान ,गिरधारी लाल देवांगन ,मनीष देवांगन, सभी बूथ अध्यक्ष गण, सभी सरपंच गण, उपसरपंच पंच गण और समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।

पटवारी मंगलवार को रहते हैं नदारद मुख्यालय से

पेंडरवाणी में विधायक के इस कार्यक्रम के दौरान यह शिकायत भी आई कि गांव में पटवारी मुख्यालय में नहीं रहते। मंगलवार को उनका निर्धारित दिन है। लेकिन इस दिन वे अक्सर गायब रहते हैं। जिससे किसानों को अपने काम करवाने के लिए परेशानी होती है। इस पर विधायक ने मौजूद पटवारी से स्पष्ट कहा कि वे निर्धारित दिवस पर अपना मुख्यालय ना छोड़े। दोबारा शिकायत ना आने दे वरना कार्रवाई होगी। इसी तरह इसी गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में बीपी शुगर की दवाई नही रहने की शिकायत भी ग्रामीणों ने की। स्वास्थ्य से जुड़े इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन किया और यहां दवाई उपलब्ध करवाने निर्देशित किया। उनके फोन लगाने के कुछ देर बाद यहां दवाई की व्यवस्था भी हो गई। जिसके लिए विधायक का ग्रामीणों ने आभार जताया।

मुक बधिर की आवास की समस्या होगी दूर, पहले दिलाएंगे जगह

पेंडरवानी में ही एक मूक बधिर ग्रामीण के पास आवास की समस्या है। उसके पास जगह नही है। इस मामले पर संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक ने ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे आपस में बैठक लेकर इस पर सार्थक निर्णय ले और पीड़ित व्यक्ति को गांव में जगह आवंटित करें। जहां फिर वह आवास बनवा सके।

You cannot copy content of this page