DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावधान और सुधर भी जाइए,,,, बच्चों से न चलवाए गाड़ियां, बालोद जिला पुलिस जल्द करेगी कार्रवाई,,, पढ़िए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर और क्या- क्या है तैयारी…

बालोद। 3 मार्च को पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार , बालोद जिला बालोद ( छ 0 ग 0 ) के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक मधुसुदन सिंह नाग , महिला सेल प्रभारी पद्मा जगत , थाना कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा यातायात प्रभारी नवल किशोर कश्यप एवं रक्षित केन्द्र बालोद के पुलिस बल कोतवाली , यातायात तथा महिला सेल के अधिकारी / कर्मचारियों के साथ बालोद शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु भ्रमण किया गया। भ्रमण दौरान बालोद शहर के विभिन्न मार्गों में वाहन चालकों , बच्चों एवं अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े करने वालों को यातायात संबंधी जानकारी दी गई। जैसे कि तीन सवारी न चलने , नाबालिक को वाहन चलाने नहीं देने , हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दी गई। शहर के दुकानदारों को दुकान के सामने सामान फैलाकर नहीं रखने तथा दुकान के सामने वाहन नहीं खड़े करने के संबंध में आवश्यक समझाईश दी गई । वाहनों को निर्धारित जगह में खड़े करने बताया गया ।

एसपी ने बालोद के चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों की ली बैठक, यातायात व्यवस्था सुधारने व असामाजिक तत्वों के ऊपर अंकुश लगाने, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने कैमरा लगाने पर की गई चर्चा

सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा बालोद जिले के शहरी क्षेत्रों में बढ़ रहे भीड़ व अव्यस्थित यातायात व्यवस्था के नियंत्रण के लिये पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के सभागार में जिले के चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। व्यापारियों को कहा गया है कि सभी व्यापारी दुकान पर आने वाले ग्राहक नया या संदिग्ध लगने पर इसकी सूचना बालोद पुलिस कंट्रोल नंबर 9479191160,07749223816 नंबर पर तत्काल सूचना दे अथवा नजदीकी थाना को सूचित करें। जिला एवं सभी ब्लॉक मुख्यालयों में व्यावसायिक प्रष्ठिानों के संचालक यदि ग्राहकों द्वारा सड़क किनारे अव्यस्थित वाहन खड़ा कर यातायात बाधित किये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के मालिक/संचालकों को स्वतः हिदायत देकर चयनित अथवा व्यस्थित स्थानों पर वाहन पार्किंग करावें। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापारी गण अपने दुकान के सामने पार्किंग व्यवस्था बनाए एवं समान बाहर निकालकर न रखें ताकि यातायात बाधित न हो। सभी व्यापारीगण अपनी दुकान के सामने कैमरा लगवाने का लक्ष्य रखे और जिन व्यापारियों ने कैमरा लगा रखा है और वह बंद है तो उसे तुरंत चालु करवाये ताकि असामाजिक तत्व के लोगों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके। पालकगण नाबालिक व छोटे बच्चों को वाहन चलाने ना देवें। इस संबंध में जल्द चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया पुलिस द्वारा जल्द शुरू की जाएगी।उक्त बैठक में चेंबर ऑफ कामर्स केके अध्यक्ष राजु पटेल, सचिव संजोग टावरी, कोषाध्यक्ष सुनील रतन बोहरा, संरक्षक मोहन भाई पटेल सहसचिव समीर गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रमोद पंपालिया एवं ललित जैन, कार्यकारणी सदस्य मनोज चांडक, संतोष शर्मा, हेमन्त बाफना, हरेश आहूजा, शम्भू पटेल,धीरज पटेल मौजूद रहे।
बैठक में चेंबर ऑफ कामर्स की ओर से अध्यक्ष राजू भाई पटेल द्वारा व्यापारीगण अपनी दुकान के सामने एक कैमरा रोड की तरफ लगवाने ग्राहकों को व्यवस्थित स्थान पर गाडी़ पार्किंग करने हिदायत देने, दुकान के सामने पार्किंग व्यवस्था बनाने एवं समान दुकान के बाहर निकालकर न रखने तथा शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन दिया गया।

You cannot copy content of this page