DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कुंवर निषाद की उपेक्षा का आरोप, मामला पकड़ने लगा तूल, डिप्टी कलेक्टर से शिकायत

बालोद। अर्जुन्दा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतुराम पटेल के नेतृत्व में जलजीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद के उपेक्षा कर सांसद से भूमिपूजन करवाने से आहत ग्राम बासीन, कुरदी,पीरिद, डुंडेरा,नवागांव, चौरेल, कमरौद एवं कोंगनी के ग्रामीणों द्वारा कलेक्ट्रेट बालोद में डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। तो वहीं कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा उचित कार्यवाही करने हेतु प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया।ज्ञात हो कि विगत दिनों गुंडरदेही ब्लॉक के 6 पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत लोकार्पण व भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सांसद मोहन मंडावी को आमंत्रित किया गया था। इस आयोजन में क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव कुंवर निषाद को अतिथि नहीं बनाए जाने पर उनके समर्थकों में आक्रोश है। तो वहीं इस उपेक्षा को विधायक की अवमानना व उपेक्षा बताते हुए जनता में भी आक्रोश बढ़ने की बात कही गई है। दिनांक 24 फरवरी.2022 को विकास खण्ड गुण्डरदेही अन्तर्गत ग्राम कुरदी के आसपास के छः
ग्राम पंचायतों (बासीन पीरीद, कुरदी, नवागाँव, डूंडेरा, चौरेल) में जल जीवन मिशन एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना व अन्य विकास कार्य की भूमिपूजन / लोकार्पण में स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन कुंवरसिंह निषाद को न ही आमंत्रित किया गया है और न ही शिलालेख में नाम अंकित कराया गया है। विधायक के समर्थकों का आरोप है कि यह कार्यक्रम राजनीति से ओत-प्रोत है। जिसमें मात्र एक राजनीतिक दल के सदस्यों को आमंत्रित कर अन्य दल के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा व अपमान किया गया है। चूंकि कुवरसिंह निषाद, छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक है और उनके विधानसभा में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में आमंत्रित न करना और शिलालेख में नाम उल्लेख न करना घोर अपमान है। जो कार्य एजेंसी द्वारा जानबूझ कर विधायक को अपमानित करना प्रतीत हो रहा है। समर्थकों ने कहा कुंवरसिंह निषाद, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुण्डरदेही के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भूमिपूजन / लोकार्पण कार्यक्रम में आमंत्रित न करना और शिलालेख में नाम उल्लेख न कराने वाले निर्माण एजेंसी एवं संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों सरपंच के ऊपर तत्काल कठोर कार्यवाही करें। विगत दिवस जिला पंचायत बालोद में विधायक प्रतिनिधि राजेश बाफना ने भी विज्ञप्ति जारी कर मोहन मंडावी सांसद कांकेर को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि क्षेत्रिय विधायक के बिना विधान सभा क्षेत्र में भूमिपूजन एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होना उनकी राजनीतिक सूझ-बूझ को दर्शाता है। विधायक एवं सांसद दोनों राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। इस कार्य की घोर निंदा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

आरोप पर कुरदी सरपंच ने ये बात कही

वहीं इस आरोप पर कुरदी के सरपंच संजय साहू ने कहा
24 फरवरी को ग्राम कुरदी में जो कार्यक्रम हुआ, उसमें अगर किसी भी जनप्रतिनिधि को आमंत्रण हम नही दे पाये है तो उसके लिए हमें खेद है ।
हम सभी जनप्रतिनिधियो का सम्मान करते है। हमने सांसद जी को आमंत्रण भेजा। पानी टंकी भूमिपूजन के लिए क्योकि मूलतः केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन थी और सांसद जी को पिछले 1 वर्ष से लाने का प्रयास चल रहा था। लेकिन कोविड के चलते उनका आना नही हो पा रहा था। हमने विधायक जी को हर ग्रामीण त्यौहार में आमंत्रित किया है। हम हमेशा विधायक जी को आमंत्रित करते है । हम सबका मान सम्मान करते हैं। सभी ग्राम (कुरदी, पिरीद, बासीन, डुंडेरा, नवागांव, चौरेल,) सभी पार्टी के जनप्रतिनिधि का सम्मान करते है। 2 अलग-अलग पार्टी के बड़े जनप्रतिनिधि को एक समय पर एक मंच पर आमंत्रित करना राजनितिक माहौल को बढ़ावा देना होता, इसलिए हमने एक ही पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधि कों आमंत्रित किया। हम सभी जनप्रतिनिधियों का बराबर सम्मान करते हैं।

You cannot copy content of this page