दुर्ग के इस विश्वविद्यालय का पुस्तकालय हुआ हाईटेक, पढ़िये क्या है ख़ास


दुर्ग - छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग की स्थापना अपै्रल 2012 में की गई विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान एवं तकनीकी ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना है। पुस्तकालय पूर्णतः स्वचालित एवं कम्प्यूटरीकृत आधुनिक ई-संसाधनों से परिपूर्ण है, जिसकी सराहना बाहर से आए हुए, विषय विशेषज्ञों, व्यक्तियों द्वारा की गई। पुस्तकालय में लगभग 20,000 से अधिक पाठ्य पुस्तकों के नवीनतम संस्करण उपलब्ध है। साथ ही 13,000 ई-बुक्स, शोध पत्रिकाएं, सीडीरोम डाटाबेस, शोध पत्रिकाओं के पुराने खण्ड (सन् 1965 से अब तक) उपलब्ध है। यह भारतीय अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा सेरा(कंसोरसियम आफ ई-रिर्सोसेस इन एग्रीकल्चर) के माध्यम से पाठकों को कृषिकोश, ई-लर्निंग पोर्टल, ओपेक, ई-शोध आदि की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। डीडीआर (डाक्यूमेंट डिलीवरी रिक्वेस्ट) के माध्यम से देशभर के कृषि, पशुचिकित्सा, मात्स्यिकी एवं वानिकी महाविद्याल यों के शोधार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध शोध पत्रिकाओं की सेवाएं दी जा रही है। पुस्तकालय में उपलब्ध ई-रिर्सोसेस के उपयोग करने हेतु आधुनिक कम्प्यूटर लैब की स्थापना की गई है। इस कम्प्यूटर लैब को आप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ा गया है, जिससे हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जा सके साथ ही एक सर्वर भी पुस्तकालय में स्थापित किया गया है। 

बालोद में डीईओ के निलंबन के बाद अब इस अधिकारी को दिया गया प्रभार, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


बालोद- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में शासन स्तर से जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना होने तक श्री पी.सी.मरकले, जिला मिशन समन्वयक, राजीव…

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा के शैलेन्द्र सिंह बैस (विकासखंड स्त्रोत समन्वयक) बने पढई तुंहर दुआर के हमारे नायक


इनकी सफलता की कहानी लिखी है राज्य स्तरीय ब्लॉग लेखक विवेक धुर्वे ने आमाराइट प्रायोजना के अंतर्गत कार्य करने वाले विकासखंड स्त्रोत समन्वयकजांजगीर चांपा। बच्चों को सक्रिय रखने के लिए…

बालोद जिले में स्कूल खोलने को लेकर जिला प्रशासन ने बैठक लेकर बनाई ये रणनीति,,,,,


बालोद- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की आॅफलाईन कक्षाएॅ प्रारंभ करने के संबंध में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा…

प्रतिभा त्रिपाठी को मिला क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले शिक्षक साहित्य दर्पण राष्ट्रीय पुरस्कार


बालोद।बाल रक्षा प्रतिष्ठान महाराष्ट्र के द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में अखिल भारतीय हिंदी कवि सम्मेलन का वर्चुअल आयोजन करवाया गया। इसमें देशभर के सरकारी स्कूलों से शिक्षकों ने भाग…

अंगना म शिक्षा अभियान को हर आंगन तक पहुंचाने माताओं को बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग करने हुआ शिक्षकों का प्रशिक्षण


गुंडरदेही/बालोद - अंगना म शिक्षा के तहत बीआरसी कार्यालय गुंडरदेही के सभागार में एक विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रशिक्षण…

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के नेतृत्व में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई को वर्चुअल धरना देंगे प्रदेश के शिक्षक: सभी जिलों से सौंपे जाएंगे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन


बालोद - प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर क्रमोन्नति/पदोन्नति/समयमानवेतन प्रदाय करने,वेतन विसंगति दूर करने, दिवंगत पंचायत शिक्षक के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने, 28% DA प्रदान करने, LB संवर्ग…

स्काउट गाइड पर हुआ ऑनलाइन प्रशिक्षण ताकि बच्चे रहे अपडेट


बालोद।भारत स्काउटस एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ बालोद के द्वारा स्काउटिंग/गाइडिंग गतिविधियों एवं इसके बुनियादी तथ्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

महंगाई भत्ता के लिए शिक्षकों ने चलाया ट्विटर अभियान…मुख्यमंत्री को टैग कर हजारो शिक्षकों ने मांगा केंद्र के बराबर 28% महंगाई भत्ता


बालोद-- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसोसिएशन के आह्वान पर केंद्र के समान महंगाई भत्ते की मांग को लेकर शिक्षकों ने…

You cannot copy content of this page