DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेलवे लॉबी के सामने नशीली दवाइयों की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 445 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त

दल्लीराजहरा। राजहरा पुलिस ने वार्ड क्रमांक 26 स्थित रेलवे स्टेशन लॉबी के सामने अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम (Alprazolam) की 445 टैबलेट और 900 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

राजहरा थाना प्रभारी (टीआई) अविनाश सिंह ने बताया कि 28 जून 2026 को शाम 5:23 बजे से 6:00 बजे के बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 26 निवासी जितेश्वर साहू रेलवे लॉबी के सामने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद लाल रंग के कैरी बैग से ALPRAZOLAM TABLETS IP 0.5 MG के छोटे-बड़े 11 रैपर बरामद हुए, जिनमें कुल 445 ब्राउन रंग की टैबलेट मिलीं। साथ ही बिक्री से संबंधित 900 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेश्वर साहू (32 वर्ष), पिता स्व. उदय राम साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 26, दल्लीराजहरा के रूप में हुई है।

राजहरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 145/2026 के तहत धारा 22 एवं 27, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page