DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संगठन से सेवा और जनजागरण तक: शक्ति केंद्र बड़गांव की मासिक बैठक में सुनी गई ‘मन की बात’

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़ा के तहत आयोजित हुई बैठक, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा

डौंडीलोहारा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने वाले शक्ति केंद्र बैठकों के क्रम में भाजपा मंडल डौंडीलोहारा अंतर्गत शक्ति केंद्र बड़गांव की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस (23 जून) से जन्म जयंती (6 जुलाई) तक मनाए जा रहे स्मरण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया और उसमें व्यक्त विचारों पर चर्चा की।

स्थानीय कला, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान पर चर्चा

बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि देश के मूर्तिकारों एवं शिल्पकारों को स्थानीय संसाधनों और भारतीय मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने इसे स्थानीय कला और स्वदेशी भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया।

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा

बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को पक्के मकान मिलने, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न वितरण तथा अन्य योजनाओं के प्रभाव पर विचार साझा किए।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना तथा स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है।

कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर दिया जोर

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा की।

बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी प्रीतम साहू, संयोजक श्रीमती पूर्णिमा प्रजापति, सहसंयोजक देव दयाल देशमुख, सुरेश साहू, रतन भोसले, कविता चतुर्वेदी, गैंद बाई कोटेंद्र, चंचल टेमरे, सुमन वर्मा, चैन सिंह साहू, योगेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ किया गया।

You cannot copy content of this page