DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोजटोला संकुल में बच्चो की कौशल विकास हेतु हुई प्रतियोगिता

पढ़ई तुहर दुआर 2.0 के अंतर्गत विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताएं भोजटोला में हुई संपन्न

मोहला। वनांचल क्षेत्र भोजटोला वि. ख. मोहला मे संकुल स्तरीय पठन कौशल, लेखन कौशल एवं गणितीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, यह प्रतियोगिता वि. ख.शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार देवांगन एवं विकास खंड स्रोत समन्वय खोम लाल वर्मा के निर्देशानुसार संकुल प्राचार्य भोजटोला दरबार सिह गंगासागर एवं संकुल समन्वयक भुवनेश्वर लाल विश्वकर्मा के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता मे संकुल के 6 प्रा. शा. से 30 बच्चों ने भाग लिया। जिसमे दक्षता के आधार पर परिणाम घोषित किया गया। 4थी, 5वी से पठन-कु सुनिधि बघेल प्रा. शा. नाड़ेकल प्रथम , कु. वैष्णवी प्रा. शा. सांगली से द्वितीय,लेखन -कु सुनिधि बघेल प्रथम, कु. भाविका क. आ. शा. भोजटोला से द्वितीय, गणितीय -कु. सुनिधि बघेल प्रा. शा. नाड़ेकल प्रथम, कु. वैष्णवी प्रा. शा. सांगली से द्वितीय रहे। इसी तरह 1 ली से 3री पठन -खुशबू मंडावी प्रथम प्रा. शा. नाड़ेकल, चुरेन्द्र कुमार द्वितीय प्रा. शा. भोजटोला, लेखन-खुशबू मंडावी प्रथम प्रा. शा. नाड़ेकल, चुरेन्द्र कुमार द्वितीय प्रा. शा. भोजटोला , गणितीय कौशल -कु. लीना प्रथम प्रा. शा. सांगली, कु. खुशबू मंडावी द्वितीय प्रा. शा. नाड़ेकल रहे। प्रतियोगिता मे संकुल के समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा है। निर्णायक के रूप में कलामे व्याख्याता. मंडावी व्याख्याता, राकेश देशमुख, सुखराम भुआर्य, लेख राम साहू, ललित कुमार साहू, कमलेश यादव, रेखा कुंजाम, जमुना हिड़ामे, सोनसाय गोटे का विशेष सहयोग रहा। सफल आयोजन के लिए एमसी दुबे साहू एपीसी अंसारी , नोडल अधिकारी सतीश ब्यौहरे ने सभी प्रतिभागियों, संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक भोजटोला को बधाई दी है। साथ ही पढाई के क्षेत्र मे हमेशा उत्कृष्ट कार्य करने और आगे बढ़ते रहने के लिए शिक्षको को शुभकामनाएं भी दिये।

You cannot copy content of this page