DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पढाई तुहंर द्वार 2.0- बच्चों में विभिन्न कौशल विकास हेतु हुआ संकुल केंद्र दुधली में प्रतियोगिता का आयोजन

बालोद। संकुल केंद्र दुधली में राज्य समग्र शिक्षा रायपुर से प्राप्त दिशानिर्देशनुसार संकुल स्तर पर पढाई तुहंर द्वार2.0 कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमे प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए पठन कौशल,लेखन कौशल,गणितीय कौशल एवं हस्त-पुस्तिका निर्माण पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दुधली संकुल के दुधली,खपरी, कलकसा, बनगांव, रेघई,एवं कोरगुड़ा विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दो स्तर का निर्धारण किया गया था। जिसमें कक्षा 1से कक्षा 3 तक एवं कक्षा 4 से कक्षा 5 तक। इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक- आर.ठाकुर(व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल दुधली) , वी.एल.ठाकुर(व्याख्याता-दुधली), आर.एल.भोसले(हायर. सेक.स्कूल-दुधली) रहे।
लेखन कौशल (स्तर कक्षा1 से 3तक) में प्रथम कुमारी चंचल प्राथमिक शाला खपरी से रही।
द्वितीय कुमारी लतिका
प्राथमिक शाला कोरगुड़ा से रही।
इसीतरह (स्तर-कक्षा4से 5तक)
प्रथम कोमल सिंह देवांगन प्राथमिक शाला कोरगुड़ा व द्वितीय हिमांशु साहू प्राथमिक शाला खपरी से रहे।

पठन कौशल में ( कक्षा1 से 3) प्रथम कुमारी वीणा प्राथमिक शाला बनगांव से व द्वितीय कुमारी यामिनी प्राथमिक शाला खपरी से रही।
कक्षा4से 5 वर्ग में प्रथम कुमारी नम्रता प्राथमिक शाला बनगांव
द्वितीय कुमारी भूमिका बारले प्राथमिक शाला कोरगुड़ा रही।
गणित कौशल ( कक्षा1 से 3)
प्रथम यमन निषाद प्राथमिक शाला खपरी द्वितीय गौरव प्राथमिक शाला बनगांव से,
कक्षा4से 5 वर्ग में प्रथम कुमारी गुणिका ठाकुर प्राथमिक शाला खपरी, द्वितीय कुमारी मेघा देशमुख प्राथमिक शाला दुधली से रही। हस्तपुस्तिका ( कक्षा1 से 3)
प्रथम प्राथमिक शाला खपरी ,
द्वितीय प्राथमिक शाला दुधली,
कक्षा4से 5 वर्ग में
प्रथम प्राथमिक शाला बनगांव,
द्वितीय प्राथमिक शाला कलकसा रहे। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक प्राचार्य डी.एन. यादव हायर से.स्कूल दुधली एवं संकुल समवन्यवक जे.आर.निर्मलकर जी रहे। एवं प्रतियोगिता में शिक्षक सुरेन्द्र मण्डलोई शिक्षिका भान देवांगन, गीता गौर , लीना जोगी,तुलसी साहू, पुराणिक दास, टेमन भारती उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page