DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 के अंतर्गत मुकादाह संकुल में स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित

संकुल के सभी शिक्षकों और बच्चों ने इस प्रतियोगिता में निभाई सक्रिय सहभागिता

मोहला। कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई के हुए नुकसान की भरपाई और उनके स्तर को जांचने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 के अंतर्गत 25 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के सभी संकुलों में पठन, लेखन, गणितीय कौशल एवं हस्तलिखित पुस्तिका जांचने हेतु संकुल स्तर पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी कड़ी में मोहला ब्लॉक के अंतिम छोर में बसे मुकादाह संकुल में भी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संकुल के 5 प्राथमिक शालाओं से 30 बच्चे और 10 शिक्षकों ने भाग लिया।

इस दौरान बच्चों की कक्षावार पठन, लेखन, गणितीय कौशल जांचने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के पश्चात मुकादाह ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती द्रौपदी कोला, उप सरपंच भगवत सिन्हा, संकुल प्राचार्य विक्रम साहू, मिडिल स्कूल प्रधानपाठक संत कुमार भारती, शाला प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष महेश कुमार कोला की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया और इस प्रतियोगिता में बच्चों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों को कॉपी पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन व बीआरसी केएल वर्मा ने सीएसी व शिक्षको को बधाई दी है। इस कार्यक्रम का संचालन मुकादाह संकुल समन्वयक प्रदीप कुमार मंडावी द्वारा किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को लगन से पढ़ाई करने एवं अपने जीवन मे अच्छा मकाम हासिल करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लोधीटोला से आनंदराम गंगासागर, रैनसिंह सलामे, नवाटोला से बालाराम पोयाम, श्रवण डहरे, डूमरटोला से पुनीत सलामे, गोकुल ठाकुर, मुकादाह से डोमेन अलेन्द्र, प्रेमनाथ साहू, मुचर से उमाशंकर दिल्लीवार, शेख अफ़ज़ल, मिडिल स्कूल मुकादाह से मनोरमा श्रीवास्तव, सोहन मंडावी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

You cannot copy content of this page