छत्रपति शिवाजी जयंती पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम सम्मानित



बालोद। ग्राम परसतराई में छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर छत्रपति शिवाजी सभागार एवं उद्यान के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। “हरा-भरा, स्वच्छ धरा” के उद्देश्य को लेकर समिति द्वारा निरंतर 155वें सप्ताह तक चलाए जा रहे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह अभियान परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

ग्राम परसतराई एवं सर्किल समिति रौना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुंडरदेही विधानसभा विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं अतिविशिष्ट अतिथि चेमन देशमुख (जिला भाजपा अध्यक्ष, बालोद) के करकमलों से समिति को प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा प्रत्येक सदस्य को फूलमाला और गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह से पूर्व शिवाजी उद्यान में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के सदस्यों, आयोजनकर्ताओं एवं ग्राम परसतराई के ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या में फूलदार, फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी आयोजन समिति द्वारा ली गई।

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि देशमुख ने बताया कि संस्था लगातार स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव विभिन्न स्थानों पर देखने को मिल रहा है। वहीं समिति के आजीवन सदस्य कुंवर सिंह देशमुख ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे समिति से जुड़कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य स्वयं साफ-सफाई एवं पौधारोपण कर समाज को प्रेरित कर रहे हैं। संस्था से जुड़ने के इच्छुक व्यक्ति 7879558764 पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि देशमुख, आजीवन सदस्य कुंवर सिंह देशमुख, हेमेंद्र साहू, राम पटेल, चितरंजन दुर्गा देशमुख, शत्रुघ्न साहू, गुणराज पटेल, अमन पटेल, बिरेंद्र देशमुख, सर्किल अध्यक्ष कुलेश्वर देशमुख, गणेश देशमुख, लेवन देशमुख, जामवंत देशमुख, दीनदयाल देशमुख, निहाल देशमुख, हुमन देशमुख, थानेश्वर, हरिराम, बरातू, महेश्वर, बलदाऊ, टीकेंद्र, रूपलाल, यामन, टीमन, गणेश्वर, संतोष, ललित, यशवंत, अजय, रामकृष्ण, झम्मन, टेमलाल सहित सर्किल के समस्त ग्राम प्रधान, नवयुवक एवं महिलाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

यह आयोजन स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

👉 DAILY BALOD NEWS (DB Digital Media) के WhatsApp चैनल को फॉलो करें और जिले की हर खबर सबसे पहले पाएं।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page