दल्ली राजहरा। आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजहरा व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में 10 जुलाई 2026 को सिंधी भवन, रेलवे कॉलोनी रोड, दल्ली राजहरा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस चिकित्सा शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। आयोजन समिति के अनुसार शिविर में स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेंगी सेवाएं
- महिला रोग विशेषज्ञ
- शिशु रोग विशेषज्ञ
- चर्म रोग विशेषज्ञ
- हड्डी रोग विशेषज्ञ
- पेट एवं पाचन रोग विशेषज्ञ
- लीवर रोग विशेषज्ञ
- किडनी रोग विशेषज्ञ
- अन्य अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक
आयोजकों ने बताया कि यह शिविर क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक बेहतर अवसर है, जहां बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया जा सकेगा।
आज ही करवाएं रजिस्ट्रेशन
शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के लिए पूर्व पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। आयोजन समिति ने नागरिकों से समय रहते अपना नाम दर्ज कराने और इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने की अपील की है।
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें: 9243343426
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह शिविर महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।







