DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नवजात शिशु को पोलियो ड्रॉप पिलाकर सीएमएचओ ने की शुरुआत

बालोद। जिले में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। अभियान का उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखते हुए जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखना है।

शुभारंभ कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. आर.के. श्रीमाली, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.के. सिंह, राज्य स्तर से डॉ. सी. शिवानी तथा यूएनडीपी की प्रतिनिधि दुर्गेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अस्पताल में भर्ती बच्चों के अभिभावक एवं अन्य नागरिक भी शामिल हुए।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. जे.एल. उइके ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से “दो बूंद जिंदगी की” पिलाएं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिलेभर के पोलियो बूथों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने सभी पात्र बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की है, ताकि बालोद जिला पोलियो मुक्त बना रहे।

You cannot copy content of this page