DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, मातंगी धाम के पीठाधीश्वर ने दिया आशीर्वाद

बालोद। भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला महामंत्री सौरभ लुनिया का जन्मदिन दल्ली राजहरा स्थित सिटीजन क्लब में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मां मातंगी धाम, बिरेझर के पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. प्रेमासाईं जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सौरभ लुनिया को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की। महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिले के विभिन्न मंडलों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौरभ लुनिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दल्ली राजहरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बनाया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, जिला मंत्री निशा योगी, जिला मीडिया प्रभारी कमल पंपालिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, महामंत्री अनूप देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, जनपद अध्यक्ष मुकेश कोड़ो, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहनतिन चोरका, संजय बैस सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने सौरभ लुनिया के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा।

You cannot copy content of this page