DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़गांव स्कूल में हर्षोल्लास से मना प्रवेश उत्सव, छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल की सौगात

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर प्रवेश उत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से अनुशासन का पालन करते हुए नियमित अध्ययन करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पालकों की उपस्थिति में कक्षा नवमीं की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। वहीं नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें प्रदान कर उनका मुंह मीठा कराया गया तथा विद्यालय परिवार की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख जितेंद्र कुमार उइके, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू, अशोक पटेल, रतन भोसले, पन्ना लाल साहू, कुलेश्वर भुआर्य, छबिलाल साहू, दिनेश राउत, दशोदा, शीतल सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन केवल सिंह नुरूटी ने किया। अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नियमित अध्ययन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page