DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिंदू संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प: हिंदू सेना बालोद की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

बोधन भट्ट बने प्रदेश कोषाध्यक्ष, पद्मिनी साहू को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

बालोद। हिंदू संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं संगठन विस्तार के उद्देश्य से हिंदू सेना ने बालोद जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर बालोद के कुर्मी भवन में जिला स्तरीय बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष नंदा पसीने की उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बोधन भट्ट को हिंदू सेना का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि पद्मिनी साहू को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ममता पटेल को जिला उपाध्यक्ष, वर्षा दुबे को संगठन मंत्री, दुर्गा जोशी को सचिव तथा ज्योति पटेल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।

संस्कृति और सामाजिक चेतना को मजबूत बनाने पर जोर

प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदू सेना का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना, सेवा भावना और राष्ट्रीय मूल्यों को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति हमारी पहचान और विरासत है तथा आने वाली पीढ़ियों तक अपने संस्कार और परंपराएं पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन की मजबूती का आधार बताया।

समाज के बीच सक्रिय रहने का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार उत्तम साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होता है, जब उसके कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझें और जनसेवा को प्राथमिकता दें। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार उत्तम साहू, उदय साहू, दर्शन बालोद के प्रधान संपादक दीपक यादव, विमल विश्वकर्मा, देवेंद्र साहू (इंजीनियर), श्वेता राजपूत, पुष्पा शांडिल्य, डिलेश्वरी साहू, सुशीला गरिया, मीनाक्षी सोनकर, निर्मला कोसमा, सकुन बाई, किसन बाई, भोजेश्वरी साहू, श्यामा बाई साहू सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन हिंदू संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

You cannot copy content of this page