DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या शाला डौंडीलोहारा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय ने बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक

डौंडीलोहारा। नगर के कन्या शाला डौंडीलोहारा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत डौंडीलोहारा की उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि ने अभियान का शुभारंभ करते हुए पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई तथा अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंजुम बेगम, प्रभा बाई सिन्हा, गंगा विश्वकर्मा, त्रिवेणी यादव एवं कुंती साहू सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने अभिभावकों को पल्स पोलियो अभियान के महत्व की जानकारी देते हुए बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।

अंत में सभी ने अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page