करहीभदर से मुजगहन मार्ग पर बाइक चालक अनियंत्रित होकर डिवाइडर रैलिंग से टकराया, एक की मौत



बालोद। शुक्रवार को शाम करीब 5:30 बजे करहीभदर से निपानी मार्ग पर एक सड़क हादसे में ग्राम अंडी ( लोहारा) के रहने वाले डेविड पटेल की मौत हो गई। डेविड पटेल अपने दोस्त के साथ बाइक में करहीभदर से मुजगहन की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे रेलिंग से टकरा गया। घटना स्थल पर सिर में गंभीर चोट आने से डेविड की मौके पर मौत हो गई। दूसरा युवक घायल है। राहगीरों ने बताया गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के कारण बाइक चालक और उनके साथी जो पीछे में बैठे थे दोनों डिवाइडर से टकरा कर खेत में जा गिरे । जहां बाइक चालक की मृत्यु हो गई और एक को गंभीर चोट लगी है। जिसे राहगीरों ने खेत से निकाल कर संजीवनी 108 की माध्यम से जिला हॉस्पिटल बालोद पहुंचाया गया। मृतक डेविड पटेल सरजू पटेल ग्राम सोरर वाले का दमाद था।

नहीं पहने थे हेलमेट ,लापरवाही ने ले ली जान

घटनास्थल पर पहुंचे जनपद सदस्य लोकेश डड़सेना ने बताया कि बाइक चालक की लापरवाही की वजह से जान गई है। बाइक चालक द्वारा हेलमेट भी नहीं पहना गया था। ऊपर से काफी रफ्तार में बाइक चला रहा था। जहां लगातार बालोद पुलिस लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। बिना हेलमेट के पेट्रोल तक भी नहीं दिया जा रहा है। अगर हेलमेट पहने होते तो शायद मृतकडेविड पटेल की जान बच सकती थी रेलिंग में टकराने से सिर पर गंभीर चोट आने से ही उसकी मौत हुई। उन्होंने सभी बाइक चालकों से अपील की है कि हेलमेट जरूर पहनें। क्योंकि जिंदगी दोबारा नहीं मिलती। ज्ञात हो कि जनपद सदस्य लोकेश डड़सेना हमेशा जन सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वे तत्काल वहां पहुंचे और घायल युवक की जान बचाने में जुटे रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही थी, जिसे सुधारने का काम भी उन्होंने किया।

You cannot copy content of this page