DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौण्डी पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ट्रैक्टर की बैटरियां और साउंड बॉक्स बरामद

चोरी गए ₹18 हजार के मशरूके की बरामदगी, त्वरित विवेचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री विकास पाटले के पर्यवेक्षण में थाना डौण्डी पुलिस ने चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो ट्रैक्टर बैटरियां एवं एक साउंड बॉक्स सहित करीब ₹18 हजार मूल्य का मशरूका बरामद किया है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मामला ग्राम भर्रीटोला का है। प्रार्थी ओवेन्द्र कुमार यादव निवासी ग्राम भर्रीटोला ने थाना डौण्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 एवं 26 जून 2026 की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने उनकी तूफान वाहन में लगा साउंड बॉक्स तथा उनके ट्रैक्टर और गांव के एक अन्य ट्रैक्टर में लगी बैटरियां चोरी कर ली हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹18,000 बताई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना डौण्डी में अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी तथ्यों और पूछताछ से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ गवाहों से पूछताछ और तकनीकी तथ्यों के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। इसके बाद आरोपियों के कब्जे से एमरॉन कंपनी की बैटरी, एक्साइड कंपनी की बैटरी एवं एक साउंड बॉक्स बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹18,000 है।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. साहिल उर्फ चीकू रावटे, पिता राजेश रावटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी भर्रीटोला, थाना डौण्डी, जिला बालोद।

2. इंद्रजीत टेकाम उर्फ लाला टेकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी जवाहरपारा, डौण्डी, थाना डौण्डी, जिला बालोद।

3. करण पिस्दा, पिता विक्रम पिस्दा, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी बंधियापारा, डौण्डी, थाना डौण्डी, जिला बालोद।

चोरी का बरामद मशरूका

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एमरॉन कंपनी की बैटरी, एक्साइड कंपनी की बैटरी एवं एक साउंड बॉक्स बरामद किया है। बरामद चोरी की संपत्ति का कुल मूल्य ₹18,000 आंका गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

चोरी की वारदात का खुलासा करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उमा ठाकुर, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक पुकेश साहू एवं आरक्षक सुमन सिंह देवहारी की सराहनीय भूमिका रही।

बालोद पुलिस ने त्वरित विवेचना एवं सतर्क कार्रवाई के जरिए चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी गई संपत्ति बरामद कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

You cannot copy content of this page