DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिशन नवचेतना के तहत बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कसा शिकंजा

जिलेभर में 15 प्रकरण दर्ज, 15 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई; नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी

बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में ‘मिशन नवचेतना’ के अंतर्गत नशे के विरुद्ध बालोद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 19 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान थाना बालोद, सनौद, अर्जुन्दा एवं डौण्डी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले कुल 15 व्यक्तियों के विरुद्ध 15 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च)(1) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई।

इस कार्रवाई में थाना सनौद से सौरभ कुमार यादव एवं वेदप्रकाश साहू, थाना अर्जुन्दा से टिकेन्द्र कुमार, तथा थाना डौण्डी से संजय कुमार उइके के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार थाना बालोद क्षेत्र में वासुदेव देवांगन, मयंक कुमार साहू, प्रेमकुमार ठाकुर, राकेश ठाकुर, खेमचंद साहू, चंद्रशेखर यादव, भूपेंद्र कुमार नायक, गुमान पटेल, पिताम्बर साहू, राकेश पटेल एवं आशीष साहू के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, नशाखोरी एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। ‘मिशन नवचेतना’ के माध्यम से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता के साथ-साथ सख्त वैधानिक कार्रवाई भी समानांतर रूप से संचालित की जा रही है, ताकि जिले में सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण स्थापित किया जा सके।

बालोद पुलिस की आमजन से अपील

बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और कानून का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अवैध शराब बिक्री अथवा अन्य नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी तत्काल अपने निकटतम थाना या पुलिस को दें। पुलिस ने नागरिकों से ‘मिशन नवचेतना’ में सहभागी बनकर नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बालोद के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।

बालोद पुलिस — सुरक्षित बालोद, सजग बालोद। 🚔

You cannot copy content of this page