DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

करहीभदर उप स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज़ वैक्सीन नहीं मिलने का मामला, मरीज को लगाया गया टिटनेस का इंजेक्शन

करहीभदर, दीपक मसीह। उप स्वास्थ्य केंद्र करहीभदर में कुत्ते के काटने से घायल एक मरीज को एंटी-रेबीज़ वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर केवल टिटनेस (टीटी) का इंजेक्शन लगाए जाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद एक मरीज उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र करहीभदर पहुंचा। आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज़ वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी देते हुए मरीज को केवल टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया तथा आगे के उपचार के लिए किसी अन्य स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी गई।

मामले को लेकर ग्राम करहीभदर के उप सरपंच धनंजय साहू ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में कुत्ते के काटने की घटनाओं को देखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज़ वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

धनंजय साहू का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद मरीजों को समय पर आवश्यक उपचार मिलना बेहद जरूरी है। यदि उप स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन उपलब्ध रहेगी तो मरीजों को उपचार के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र करहीभदर में एंटी-रेबीज़ वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो और ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सके।

You cannot copy content of this page