DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पटाखा का लालच दिखाकर 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, डौंडी पुलिस ने 19 साल के युवक को भेजा जेल

बालोद/डौंडी। डौंडी पुलिस ने 7 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जिन्होंने बच्ची को पटाखा दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और फिर घिनौना कृत्य किया था। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई। आरोपी फरार हो गया था जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद मरई के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया था ।थाना डौण्डी में प्रार्थीया की रिपोर्ट पर उसकी नाबालिक 07 वर्ष की बच्ची के साथ आरोपी राहुल कुमार मौर्य द्वारा फटाका देने की लालच देकर अपने घर ले जाकर बच्ची के साथ दुराचार करने की थाना डौंडी में लिखित रिपोर्ट करने पर तत्काल अपराध क्रमांक 208/2022 धारा 363,376 AB भादवि 4, 5(m) पाक्सो. एक्ट कायम कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ अपराध करना जुर्म स्वीकार करने पर गिरप्तार कर विशेष सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) जिला बालोद के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया । प्रकरण के विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी डौण्डी उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, सउनि डी.एल. रावटे, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, विष्णु तारम, आर. आर. युगल किशोर लोहले, आर. पवन कुमार मेश्राम, आर. खिलावन सिन्हा, म. आर. माधुरी लाटिया की सराहनीय भूमिका रही ।

बालोद की अन्य खबरें भी पढ़ें

You cannot copy content of this page