DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना- अधिकारी जांच रहे स्कूलों में जाकर भोजन की गुणवत्ता, खा कर देख रहे मिड डे मील

बालोद। जिले में स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य चल रहा है। जिसके तहत खासतौर से प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शालावार सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) हो रहा है।

इसमें खासतौर से मध्यान भोजन पर फोकस किया जा रहा। इस क्रम में बालोद ब्लाक की मध्यान्ह भोजन प्रभारी रजनी वैष्णव स्कूलों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल कर रही। बुधवार को वह ग्राम करही भदर, हथौद, कुंदरू पारा बालोद, बी जामगांव के कन्या बालक प्राइमरी मिडिल स्कूल में
निरीक्षण के लिए पहुंची।

करहीभदर में मध्यान भोजन चखकर भी देखी और उन्हें संतोषजनक लगा।

व्यवस्थाओं की उन्होंने तारीफ भी की तो वहां जहां स्थिति सुधार की आवश्यकता थी वहां सुधार के निर्देश भी दिए गए। मौसम में बदलाव को देखते हुए सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में खट्टा सब्जी ना बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए तो ही सब्जियों को बदल बदल कर पकाने के निर्देश दिए गए।

मीनू के पालन को लेकर गंभीर रहने की बात सभी को कही गई। तो हफ्ते में एक दिन अचार पापड़ और मीठा देने के निर्देश भी दिए। बच्चों से भी उन्होंने बातचीत की तो शिक्षकों और पालकों से भी व्यवस्था के संबंध में राय ली। कुछ स्कूलों में किचन गार्डन में जगह की कमी की बात आई। स्व सहायता समूह ने भी अपनी समस्याएं बताई।

करहीभदर में करवाई सफाई

निरीक्षण के दौरान प्रभारी रजनी वैष्णव ने स्वच्छता को भी ध्यान में रखा। करहीभदर में किचन शेड के आसपास गंदगी दिखने पर उन्हें तत्काल संबंधित लोगों को बुलाकर खड़े रहकर सफाई करवाई। उनकी तत्परता को देखकर शिक्षकों व समूह की महिलाओं ने कार्यशैली की सराहना की। सभी ने कहा कि वे यहां आई हैं तो उन्हें अच्छा लगा। उन्हें बीच-बीच में इसी तरह निरीक्षण के लिए आते रहना चाहिए। इस दौरान रामनारायण साहू, उज्ज्वला पटेल, अजय लड्ढा, विकास लावत्रे, रवि तिवारी, दीपिका साहू, डेरहा राम साहू, उधव राम निषाद, मनोज कुमार ठाकुर, गुरमुख सिंह वशिष्ठ, अंजू सिन्हा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page