DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने राजेन्द्र साहू, पदभार ग्रहण पर बधाई देने पहुंची विधायक संगीता

गुरुर। दुर्ग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय के अध्यक्ष अब राजेन्द्र साहू बनाए गए हैं।

9 नवंबर को पदभार ग्रहण के अवसर पर बालोद जिले से संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र साहू को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान बालोद जिले से भी अध्यक्ष् चन्द्रप्रभा सुधाकर, सहित कई कांग्रेसी इस कार्यक्रम के साक्षी बने। बता दें कि केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा द्वारा दिये गये इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री के बेहद करीबी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र साहू को केन्द्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जवाहर वर्मा के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बनने के बाद उनके पास दो पद हो गये थे जिसके कारण एक पद से उनको इस्तीफा देना पड़ा तो वे छग सहकारी साख समिति के पद को अपनाते हुए उन्होंने केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उनका इस्तीफा मंजूर हो गया। उसके बाद किसानों में अपनी अच्छी पैठ रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र साहू को जिला केन्द्रीय सहकारी बैेंक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। सहकारी बैंक की शाखाएं अविभाजित दुर्ग जिला बालोद, बेमेतरा से भी जुड़ा हुआ है और लगभग अधिकांश किसान इसी बैंक के माध्यम से जुड़े हुए हैं। विधानसभा चुनाव में पाटन प्रभारी रहे राजेंद्र साहू को इसका फायदा आज अध्यक्ष के रूप में मिला है।

You cannot copy content of this page