भर्रीटोला में 80 भेड़ों की संदिग्ध मौत, जनपद सदस्य संजय ने सीएम को लिखा पत्र , की मुआवजे की मांग



बालोद/ डौंडी। कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस ने ग्राम पंचायत भर्री टोला में हो रहे भेड़ों की मौत पर प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। जनपद सदस्य संजय बैस ने ग्रामीणों के हवाले से आरोप लगाते हुए कहा पशु पालक शासन के द्वारा दिए गए क्रीम के दवाई पिलाने से भेड़ों को रिएक्शन होने से भेड़ों का मृत्यु होना प्रारंभ हो गया। जबकि उससे पहले भेड़ सुरक्षित और स्वस्थ थे। पशु पालक अपने परिस्थिति से ऐसे ही परेशान रहते है। इधर उधर भटक के पशु को पालना ही बड़ी परेशानी होती है। साल में एक बार का इंतजार रहता है की इनको बेच कर साल भर के खर्चे निकल जाए। लेकिन इनकी मेहनत पर पशु चिकित्सा विभाग पानी फेर दिया। अभी तक 80 भेड़ों की मौत हो गई है। जिसकी कीमत लगभग पांच लाख से ऊपर है। इतना बड़ा नुकसान एक परिवार का कमर तोड़ देगी। जनपद सदस्य संजय बैस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संबंधित परिवार को मुआवजा देने की मांग किए है।

You cannot copy content of this page