DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोहारडीह में अंधे कत्ल का खुलासा- मां का कातिल निकला बेटा, पढ़िए आखिर क्यों हुई थी हत्या?

आरोपी तक पहॅुचने में सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य का रहा महत्वपूर्ण योगदान

बालोद। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग बी.एन मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में थाना गुरूर के अपराध क्र. 312/2022 धारा 450,302 भादवि में अंधे कत्ल को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना गुरूर व साइबर की विषेष टीम बनाया गया था। जिस पर टीम के द्वारा मृतिका कुमारी बाई ढीमर उम्र 46 वर्ष का पुत्र आरोपी आकाष कुमार ढीमर पिता स्व. सुरेष कुमार ढीमर उम्र 25 वर्ष पता ग्राम बोहारडीह थाना गुरूर वर्तमान निवासी रत्नाबांधा धमतरी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14 जून.2022 को थाना गुरूर में ग्राम कोटवार के द्वारा सूचना दिया गया कि मृतिका कुमारी बाई का सडा गला शव उसके घर में मृत अवस्था में पड़ा है। कि सूचना पर थाना गुरूर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर मर्ग क्र- 67/2022 धारा 174 जा.फौ कायम कर जांच में लिया गया। पंचनामा कार्यवाही के दौरान शव निरीक्षण पर मृतिका के शरीरो पे धारदार हथियारो से विभिन्न जगह चोट होना पाये जाने से मामला संदिग्ध पाया गया। और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मामला हत्या का प्रतीत होने पर ग्राम बोहारडीह क्षेत्र में टीम द्वारा कैम्प किया गया गाव में मुखबीर लगाया गया। आने जाने वालो रास्तो का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया और ग्रामीणो से बारीकी से पूछताछ करने पर मृतिका गांव में अकेली रहती थी। उसका पुत्र आकाष ढीमर धमतरी में रहता है। जो आये दिन अपने मां से विवाद करते रहता था। इसी दौरान डॉक्टर साहब द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका के मृत्यु का कारण गंभीर चोट आने से होमीसाइडल होना लेख कर देने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना गुरूर मे अपराध क्र. 312/2022 धारा 450,302 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। पूर्व से संदेह किये गये मृतिका के पुत्र आरोपी आकाष ढीमर से पूछताछ करने पर अपनी मां से राशन नही देने की बात को लेकर विवाद होना तथा पति के मृत्यु के बाद अन्य पुरूषो के साथ मां का घुमना फिरना आरोपी का अच्छा नही लगा और दिनांक 11 जून.2022 की रात्रि अपनी मो के घर गाम बोहारडीह में दरवाजा तोडकर प्रवेष कर हाथ मुक्का से मारपीट कर बाजू मे रखे एक धारदार चाकू से अपनी मां के गले को काट कर हत्या कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी आकाष कुमार ढीमर द्वारा घटना कारित करना कबूल किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा घटना समय में पहने खून से सने कपडो को जप्त किया गया है। उक्त अंधे कत्ल के प्रकरण के सुलझाने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गुरूर भानुप्रताप साव , सउनि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम , आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राजेन्द्र साहू, आरक्षक सुनील बघेल, आरक्षक योगेन्द्र सिन्हा, आरक्षक पूरन देवांगन, मिथलेष यादव का सराहनीय भूमिका रहा।

ये बड़ी खबर भी देखें एक साथ

You cannot copy content of this page