DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आखिरकार गन्दे गुरू जी हुए छेड़छाड के आरोप में गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में थाना गुरूर के अपराध क्र. 309/2022 धारा 354,354 ग,क भादवि 7,8,9,10 पाक्सो एक्ट में आरोपी शिक्षक कैलाष कुमार साहू पिता रूपराम साहू उम्र 41 साल निवासी कुम्हारखान थाना गुरूर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना गुरूर क्षेत्र अंतर्गत एक सरकारी स्कूल का उपरोक्त शिक्षक के द्वारा वहां पर पढने आने वाली नाबालिग छात्राओं को बुरी नजर से देखता था अश्लील हरकत करता था। प्रार्थीया के पिता की रिपोर्ट पर थाना गुरूर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर 22 जून 2022 को गिरफ्तार कर बालोद जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page