इंतेजामिया कमेटी जामा मस्जिद बालोद के सदर बने शाहिद अहमद खान,पहली बार सर्वसहमति से हुआ चयन,खुशी की लहर



बालोद। विगत 2 सालो के बाद इंतेजामिया कमेटी जामा मस्जिद बालोद के सदर का चयन एसडीएम बालोद जी डी वाहिले,तहसीलदार परमेश्वर मंडावी और शासकीय अधिकारियो के उपस्थिति में हुआ। जिसमे शाहिद अहमद खान को इंतेजामिया कमेटी जामा मस्जिद बालोद का सदर (मुतवल्ली) बनाया गया है। बालोद जामा मस्जिद मे पहली बार सर्वसम्मति से सदर (मुतवल्ली) का चयन मुस्लिम समाज के लोगो के बीच हुआ। दरअसल मंगलवार की रात को बालोद एसडीएम की अध्यक्षता में जामा मस्जिद बालोद सदर चयन के लिए आम राय की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे समाज के लोगो ने सर्वसम्मति से शाहिद अहमद खान के नाम को प्रस्तावित किया। एसडीएम ने समाज के लोगो की बात को स्वीकार करते हुए इंतेजामिया कमेटी जामा मस्जिद बालोद के सदर (मुतवल्ली) के लिए शाहिद अहमद खान के नाम की घोषणा की। जिसके पश्चात समाज के लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त मुतवल्ली शाहिद अहमद खान को बधाई दी। आपको बता दे के नवनियुक्त सदर शाहिद अहमद खान पुर्व मुतवल्ली एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष जाहिद अहमद खान के छोटे भाई है। जिन्होने पूर्व मुतवल्ली रहते हुए समाज के हर कार्यो मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और शासन-प्रशासन का हमेशा सहयोग किया। नवनियुक्त सदर शाहिद अहमद खान को बधाई देने वालो में पुर्व मुतवल्ली हाजी जाहिद अहमद खान,ईजहार खान,उस्मान उल्ला,हाजी अशरफ तिगाला,खलील अहमद खान,सलीम अहमद,बाबा खान,मो.अबरार सिद्दीकी, शकील खान,अशरफ निर्वाण,अरमान अंसारी,सलीम तिगाला,जहीर कुरैशी,अफताब अहमद,अकबर तिगाला,ईल्यास सिद्दीकी,तारिक सिद्दीकी,सईद तिगाला,उस्मान उल्ला,सलीम चौहान,गुलाम मोहिनुद्दीन,हनीफ खान,फुरकान खान,ईस्माइल खान,शाहिद खान,शब्बीर खान,समीर खान,शेख गुलाम,फिरोज सिद्दीकी,जुनैद कुरैशी, जावेद कुरैशी, विक्की तिगाला,नईम खान शामिल है।

You cannot copy content of this page