बिलासपुर में बालोद की बेटी की आत्महत्या… जाने क्यों मौत को गले लगा गई? पढ़ाई में अव्वल रहने वाली नेहा, देर शाम हुआ अंतिम संस्कार



बालोद। ग्राम सांकरा ज की रहने वाली नेहा देशमुख उम्र 23 वर्ष के द्वारा बिलासपुर में एक निजी हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले से गांव में शोक की लहर है। मंगलवार को सांकरा ज मुक्तिधाम में देर शाम को नेहा का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार, रिश्तेदार के अलावा गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध है और शोक के इस घड़ी में शामिल होकर छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। एक होनहार छात्रा के इस तरह जाने से गांव के लोगों के बीच दुख का माहौल नजर आ रहा है। हर कोई इस छात्रा के इस कदम से स्तब्ध है और सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना के 2 दिन बाद भी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है। बिलासपुर में जिस हॉस्टल में रहती थी वहां उनके सहपाठी छात्राओं से पुलिस पूछताछ कर रही है ।तो वही जिस कोचिंग सेंटर में छात्रा नेहा पढ़ने के लिए जाती थी वहां भी पूछताछ कर रही है। पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है तो वही जिस हॉस्टल में रहती थी उस कमरे की तलाशी में भी कोई चीज नहीं मिली है जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाए। ऐसे में सोचने वाली बात है कि आखिर छात्रा आत्महत्या क्यों की थी। परिवार के बीच भी उन्होंने किसी से कोई जानकारी साझा नहीं की थी । परिवार के कुछ रिश्तेदारों का कहना है कि जब नेहा घर आती थी और अखबारों में कभी आत्महत्या की खबर या कुछ मौत की खबरें पढ़ती थी तो कहती थी कि जो आत्महत्या करते हैं वे बेवकूफ है। आखिर क्या वजह है कि लोग इस तरह से कदम उठाते हैं। लेकिन आज जब खुद नेहा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया तो लोग निशब्द है। लोग कुछ कह नहीं पा रहे हैं कि आखिर नेहा को ऐसी क्या तकलीफ थी जो उसे जीना नागवार था। लोग नेहा के होनहार होने का उदाहरण देते थे। अपने बच्चों को उनके जैसा बनने की सलाह देते थे। लेकिन आज नेहा के इस कदम से उन लोगों की आंखें झुक गई है। जो उन पर नाज किया करते थे। तो वही दुख का सैलाब उमड़ पड़ा है। जो भी उससे जुड़े हुए थे वह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि नेहा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है।। तो सबसे बड़ा सवाल हर किसी को झकझोर रहा है कि नेहा के इस कदम के पीछे आखिर इतनी बड़ी कारण क्या हो सकती है?

संबंधित खबर जरुर देखें

जिले की यह बड़ी खबरें भी पढ़ें

You cannot copy content of this page