DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोड़ेला की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी जयपुर में हुई राष्ट्रीय गौरव‌ अवार्ड से सम्मानित

बालोद। भव्या फाउंडेशन एवं भव्य इंटरनेशनल के द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन 2022 में प्रतिभा त्रिपाठी को राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन जयपुर राजस्थान में हुआ। प्रतिभा बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम गोड़ेला में पदस्थ है। उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ परिन सोमानी यूके लंदन से मौजूद थे। देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षक साहित्यकार व समाज सेवी उपस्थित थे। प्रोग्राम अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य सभागार जयपुर राजस्थान में आयोजित किया गया। इस फाउंडेशन संस्थापिका निशा माथुर आटिज्म बच्चे व‌ अनाथ बच्चों व महिलाओं के लिए कार्यरत हैं। इससे पहले भी प्रतिभा त्रिपाठी को अवॉर्ड व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रतिभा त्रिपाठी अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ‌तत्पर रहती है।

You cannot copy content of this page