DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांकेर की युवती से बालोद में दुष्कर्म करने वाले, नारायणपुर के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद| बालोद थाने में मारपीट व दुष्कर्म का एक मामला सामने आया था । जिसमें कांकेर जिले से एक गांव की युवती के साथ मारपीट धमकाकर घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी युवक नारायणपुर का रहने वाला है । जिसे बालोद पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी को उसके गृहग्राम पालकी जिला नारायणपुर से गिरफ्तार किया गया। घटना बालोद के सिवनी सहित अन्य इलाके में हुई थी। आरोपी युवक, युवती को अपने घर पर भी ले जाकर रखा था । घटना दौरान सिवनी में रहकर पीडिता आई टी आई की पढाई कर रही थी। प्रार्थिया ने बताया 16 मार्च 2022 को पालकी नारायपुर निवासी आरोपी कमल सिंह कुमेटी द्वारा उनके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया तथा अपने साथ मुझे अपने घर ले जाकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया । कमलसिंह कुमेटी पिता राजुराम कुमेटी निवासी पालकी नारायणपुर को विगत 01 वर्ष से जानती पहचानती हूं । फोन से बातचीत होता था । एक दिन कमल सिंह मुझे 1000 रू0 उधार मांगने पर मै उसे दी थी जो पैसा को वापस भी किया है । फिर कुछ दिन बाद वह मुझसे उधार में 1500 रू0 मांगा तो मै मेरे पास पैसा नही होने से नही दी थी तो वह मुझ पर बहुत ज्यादा नाराज हो गया और दिनांक 16.मार्च 2022 को शाम करीब 04.00 बजे मुझे बस स्टैण्ड बालोद बुलाया जहाँ मुझे पैसे की बहुत जरूरत है तू मुझे पैसा नही दी तेरे कारण मेरा काम बिगड गया कहकर मुझे गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिससे मै बहुत डर गयी थी वह मुझे मेरे घर ले जाने बोला तो मै उसके डर से उसे अपने किराये के मकान सिवनी लेकर गयी थी जहाँ कमलसिंह मेरे साथ रात्रि में मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया फिर दिनांक 17. मार्च 2022 को वह मुझे अपने साथ अपने घर पालकी नारायणपुर ले गया । जहाँ पर मुझे करीब तीन महिने तक अपने घर में रखकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा और मेरे पूरे मार्कशीट, आधार कार्ड को फाड दिया तथा सोने के लाकेट को भी तोड दिया और वह बोलता था कि अगर अपने घर गई और किसी को बतायेगी तो तुझे जान से मार दुंगा व तेरे लाश को बोरे में भरकर पत्थर डालकर पानी में फेंक दुंगा कहकर डराता धमकाता था । वह मुझे मेरे घर वाले से बात करने भी नही देता था । जैसे तैसे 15 जून 2022 को किसी तरह छुप छुपा कर कमलसिंह के मोबाईल से अपने बुआ को फोन से घटना के बारे में जानकारी दी हूं तब मेरे माता पिता 17 जून को मुझे लेने आये तब उसके साथ अपने घर वापस आई हूं । घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को बताने पश्चात थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने आयी थी ।

You cannot copy content of this page