DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर का ये बर्थडे ब्वॉय निकला था शराब बेंचने, पुलिस ने आधे रस्ते में घेराबंदी कर भेजा जेल

बालोद। बालोद पुलिस ने ग्राम जगन्नाथपुर के एक शराब कोचिया ईश्वर देशमुख पिता स्वर्गीय शानू राम देशमुख को 31 पव्वा के साथ गिरफ्तार किया। यह संयोग की बात है कि जिस दिन उसे गिरफ्तार किया गया उसी दिन उसका जन्मदिन भी था। पुलिस ने उसे धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल किया। बता दें कि इसके पूर्व भी उसके खिलाफ 3 केस दर्ज हो चुके थे। दो केस शराब बिक्री व शांति भंग को लेकर था तो एक केस सट्टा को लेकर था। जमानत पर छूटकर लगातार ईश्वर द्वारा शराब बिक्री की जा रही थी। जिसके चलते पुलिस उस पर नजर रख रही थी और अंततः वह चौथी बार भी गिरफ्तार हुआ। इस बार शराब की मात्रा ज्यादा होने के चलते उस पर गैर जमानतीय धारा लगी और उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने रिमांड पर जेल भेजा। साथ ही 31 पव्वा शराब व हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 07 बीके 3122 कीमती 15000 रुपए जप्त की गई। ईश्वर देशमुख को मुखबिर की सूचना पर काले रंग के बैग में अधिक मात्रा में शराब जाते हुए पाररास की ओर देखा गया था। जिसके बाद उसे बंजारी धाम जुंगेरा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया था।

You cannot copy content of this page