DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

35 लोगों के बीच जब रक्तदान करने पहुंच गई महिलाओं को प्रेरित करने देरानी-जेठानी भी…..

बालोद। 20 जून को हर साल की तरह जे.के लक्ष्मी स्व श्री हरि शंकर सिंघानिया 89 वे जन्मदिन पर डोंडी लोहारा में आशीर्वाद ब्लड बैंक रायपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया. जिसमें 35 लोगो ने रक्तदान किया। इस कैंप में महिलाओं में देवरानी मनीषा लोढा और जेठानी सुलेखा लोढा ने भी रक्तदान किया। जो प्रेरणादायक रही। महिलाओं को प्रेरित करने दोनो ने इस मुहिम में भूमिका निभाई।इसके अलावा रक्तदान करने वालो में प्रेमचंद सिन्हा, सयल जैन,प्रयाग लोढा,गगन चोपड़ा,कौशल जैन, अंश ठाकुर, सुदर्शन संचेती, प्रतीक लोढा, आशीष कुलदीप, रविश जैन, राजेन्द्र देवांगन, कमलेश सिंह ठाकुर शामिल रहे। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी पंकज चंद्राकर, महेंद्र साहू, महेंद्र बघेल, ने भी रक्तदान किया। आयोजन में दीपक थवानी संस्थापक भावना फाउंडेशन की भी अहम भूमिका रही।

You cannot copy content of this page