DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरिहन्त एकेडमी में विभिन्न आसन के साथ मनाया गया योग दिवस

बालोद। 8 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अरिहंत एकेडमी स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में योगदिवस मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगासनों के जरिये फिट रहने का संदेश दिया। योग ट्रेनर जी दाक्षयायनी और महालक्ष्मी ने स्टाफ और विद्यार्थियों को वीरभद्रासन, वृक्षासन अर्ध चंद्रासन, भुजंगासन, बाल आसन मार्जरी आसन नटराज आसन, गोमुख हलासन सेतु बांध आदि आसन करने का सही तरीका और उनके फायदे बताए । साथ ही प्रणायाम कराया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भूपेन्द्र पाण्डे के द्वारा अच्छे स्वास्थ्य एवं बच्चों को योग से होने वाली लाभ के बारे में बताया गया एवं योग को दैनिक जीवन में आत्मसात करने के प्रेरित भी किया गया।

You cannot copy content of this page