DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रेम जाल में फंस गई ये तो,,,,,, दोस्ती और प्यार में फंसी 17 साल की लड़की, हैदराबाद चली गई, पुलिस ने 4 माह बाद किया बरामद, प्रेमी युवक को जेल, रेप का भी केस दर्ज

बालोद। बालोद जिले की पुलिस की टीम एक बार फिर अपहरण के मामले में बड़ी सफलता पाई है। बालोद जिले के एसपी के निर्देशन में अलग-अलग थाने से अभ्यस्त स्टाफ की टीम बनाकर रनचिरई थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामले में एक लड़की को ढूंढने के लिए हैदराबाद भेजा गया था। जो कि करीब 4 माह, 11 अक्टूबर 2021 से लापता थी। परिजन भी अपने स्तर पर खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल रहा था। लगातार अलग-अलग क्लू से लड़की का लोकेशन ट्रेस किया जाता रहा फिर अचानक पता चला कि हैदराबाद में है। पुलिस रातों-रात बताएं लोकेशन को ट्रेस करते हैदराबाद के जिला रंगारेड्डी पहुंची। जहां की झोपड़पट्टी में लड़की मिली। उसके साथ एक युवक भी था जो कि बालोद जिले के ही ग्राम पेंड्री का डेमन लाल साहू निकला।

जो लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ हैदराबाद ले आया था। लड़की जब अपहरण हुई तो उम्र 17 साल 10 माह थी। तो वही इन 4 माह के दौरान 1 जनवरी 2022 को वह 18 साल की हो चुकी है। लेकिन घटना 17 साल 10 माह की उम्र के दौरान हुई थी इसलिए पुलिस ने इसमें अपहरण का मामला दर्ज किया था। तो वही लड़की के बयान के बाद इसमें आरोपी युवक द्वारा संबंध बनाए जाने के कारण दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला भी दर्ज हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नए साल पर लड़की 18 साल की हो गई थी और वह उससे शादी करने वाला था। दोनों हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले में रोजी मजदूरी करते थे। यह भी बताया गया कि कुछ माह पहले ही उनकी जान पहचान हुई थी।और फिर लड़की को लेकर वह लेकर फरार हो गया। एक माह भिलाई में एक रिश्तेदार के घर भी रहे। फिर वहां से काम की तलाश में हैदराबाद चले गए। लड़की की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी में प्रमुख रूप से महिला सेल की टीआई पदमा जगत, रनचिराई थाना प्रभारी यामन देवांगन, गुरुर में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी तो साथ ही गुंडरदेही में पदस्थ आरक्षक योगेश सिन्हा व आरक्षक विपिन गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लड़की को हैदराबाद लाने के लिए नर्मदा, विपिन और योगेश गए हुए थे। बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई महिला सेल टीआई पद्मा जगत व थाना प्रभारी एसआई यामन देवांगन ने की। थाना प्रभारी देवांगन ने बताया कि थाने में अपराध क्रमांक 115/2021 के तहत धारा 363 का केस पहले दर्ज हुआ था। विवेचना जारी थी।काफी पता तलाश के बाद भी लड़की की जानकारी नहीं मिल रही थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम पेंड्री के एक लड़के के साथ लड़की का संबंध था। वह भी घटना दिनांक से गांव से गया था।जिसके बाद काफी प्रयास के बाद जानकारी मिली कि आरोपी युवक नाबालिग लड़की को हैदराबाद लेकर चला गया है। जिसे फिर वहां से बरामद किया गया। नाबालिग पीड़िता की दस्तयाबी के बाद महिला विवेचक से बयान कराने पर नाबालिग ने बताया कि आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर हैदराबाद में जाकर वहां संबंध बनाया। जिससे वह गर्भवती भी हुई है। मामले में धारा 366, 376( 2) व पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर 21 जनवरी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page