DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत-मिट्टी परिवहन करते 9 वाहन जब्त

बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 और 11 मार्च को खनिज विभाग की टीम ने गुरूर विकासखंड क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 8 और मिट्टी के 1 सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में 2 हाईवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना आरक्षी केंद्र मरकाटोला कैम्प, 1 हाईवा को थाना आरक्षी केंद्र कंवर, 1 हाईवा को थाना आरक्षी केंद्र सनौद तथा 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना आरक्षी केंद्र गुरूर की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग के अनुसार इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनिज परिवहन के मामलों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You cannot copy content of this page