DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम 25 जनवरी को ऑनलाईन होगा आयोजन

बालोद– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 का आयोजन 25 जनवरी 2022 को प्रातः 11 बजे से गुगल मीट के माध्यम से समस्त जिलों की सहभागिता में ऑनलाईन किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, युट्यूब, ट्विटर इत्यादि पर आम नागरिक, मतदाताओं, दर्शकों, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं हेतु सीधा प्रसारण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिंक – Facebook (https://www.facebook.com/CEOChhattisgarh), Twitter (https://twitter.com/CEOChhattisgarh), Youtube (https://youtube.com/channel/ UCF9by8IIUIw5QE2r7DFnhPQ) पर किया जाएगा।

You cannot copy content of this page