सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद की बैठक 15 मार्च को, विभिन्न सामाजिक और संवैधानिक मुद्दों पर होगी चर्चा

बालोद। सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आगामी 15 मार्च 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक बड़ादेव शक्ति पीठ, गंजपारा बालोद में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, तहसील, परिक्षेत्र और सर्कल अध्यक्ष, संरक्षक सहित जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही युवा प्रभाग, महिला प्रभाग, छात्र संगठन और कर्मचारी प्रकोष्ठ के सदस्यों को भी बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा जिले के आदिवासी जनप्रतिनिधियों जैसे सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है, ताकि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक रूप से चर्चा की जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर में आदिवासियों के लिए जनगणना प्रपत्र में अलग धर्म कॉलम की मांग को लेकर हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के समर्थन के विषय पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आदिवासी समाज से जुड़े संवैधानिक अधिकार, सामाजिक गतिविधियां और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव देने और समाज की एकजुटता को मजबूत करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page