DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आल इंडिया सिविल सर्विसेज खो-खो व वॉलीबॉल के चयन ट्रायल 11 मार्च को

बालोद, 10 मार्च 2026। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा आल इंडिया सिविल सर्विसेज खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 11 मार्च 2026 को किया जाएगा।

अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खो-खो प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला खेल परिसर, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में किया जाएगा। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन माधवराव सप्रे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वॉलीबॉल ग्राउंड, रायपुर में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल सुबह 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित होंगे।

इस चयन प्रक्रिया के लिए खो-खो के प्रभारी अधिकारी के रूप में शिवराज साहू (मोबाइल नंबर 8871419609) तथा वॉलीबॉल के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में टी.एन. रेड्डी (मोबाइल नंबर 9131181059) को नियुक्त किया गया है।

इच्छुक प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील की गई है।

You cannot copy content of this page