DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गर्मी से पहले जल प्रबंधन पर प्रशासन सख्त, अवैध जल संग्रहण पर होगी कड़ी कार्रवाई

बालोद। आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में जल प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि गर्मी के मौसम में सभी नागरिकों को पेयजल एवं निस्तार के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से जल संचय या अवैध कनेक्शन के माध्यम से जलापूर्ति को बाधित न करे। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विशेष निगरानी टीमें गठित की गई हैं।

आदेश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार तथा अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी की संयुक्त टीम निगरानी करेगी। वहीं नगरीय क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा मुख्य नगर पालिका और नगर पंचायत अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है।

ये समितियां नियमित रूप से जिले में पेयजल और निस्तार के लिए जलापूर्ति की स्थिति पर नजर रखेंगी। यदि कोई व्यक्ति या संस्था अवैध रूप से जल संग्रहण करते हुए पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page