DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में बालोद के रेसमन निषाद ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान

बालोद, 10 मार्च 2026। जिला प्रशासन और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित प्रथम अरोरा शिक्षण केन्द्र कुरूद के छात्र रेसमन निषाद ने ‘इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026’ में कांस्य पदक जीतकर बालोद जिले का नाम रोशन किया है।

डौंडी विकासखंड के ग्राम सिंघनवही निवासी रेसमन निषाद ने प्लंबिंग एंड हीटिंग ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने रेसमन निषाद की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रेसमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

रेसमन निषाद की इस सफलता को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है, जो कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़कर नए आयाम स्थापित करने का संदेश देती है।

You cannot copy content of this page