विधायक संगीता सिन्हा रहेंगी मुख्य अतिथि, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी करेंगे अध्यक्षता
बालोद। ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के पुराना पंचायत भवन स्थित कला मंच के पास रविवार, 2 अगस्त 2026 को टीन शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं कुर्मी भवन के किचन शेड का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति में विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम में संजारी-बालोद विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा वैभव साहू, जनपद सदस्य श्रीमती दमयंती सुभाष हरदेल, विधायक प्रतिनिधि श्री कमलेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र ठाकुर, सेक्टर अध्यक्ष श्री गुनेश्वर देशमुख तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री रोहित सागर की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर की सरपंच श्रीमती देव कुंवर कोसमा, उपसरपंच श्री मनोज सुकतेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री खोमन देशमुख, कुर्मी समाज जगन्नाथपुर के अध्यक्ष श्री होल्कर देशमुख, ग्राम पटेल श्री अभ्यास साहू, ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती कोमिन साहू तथा सेवा सहकारी समिति सांकरा (ज.) के प्राधिकृत अधिकारी श्री छगन देशमुख भी उपस्थित रहेंगे।
समारोह में ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण, ग्रामवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के सचिव ने सभी ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास कार्यों के शुभारंभ के साक्षी बनने की अपील की है।












