DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

35 साल बाद बीटीआई साथियों का भावुक मिलन, डोंगरगांव में सजा यादों का कारवां

डोंगरगांव। लगभग 35 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बीटीआई सत्र 1989–90, 1990–91 एवं 1991–92 बैच के शिक्षक साथियों का भव्य मिलन समारोह डोंगरगांव स्थित देवांगन भवन में आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर शिक्षक साथियों ने अपने प्रशिक्षण काल, छात्र जीवन की यादों और शिक्षकीय सेवा के शुरुआती दिनों को याद करते हुए भावुक पल साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान पुराने साथियों के बीच आत्मीय बातचीत, हंसी-मजाक और बीते दिनों की स्मृतियों ने पूरे माहौल को भावनात्मक बना दिया। लंबे समय बाद मिले साथियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया और अपने अनुभव साझा किए।

इस मिलन समारोह को सफल बनाने में आयोजक साथियों का विशेष योगदान रहा। खासकर संतोष देवांगन, हरीश शर्मा, सुधेश जैन और बालकृष्ण सिन्हा सहित अन्य साथियों के सहयोग से कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने भविष्य में भी ऐसे आत्मीय मिलन समारोह आयोजित करने की बात कही और आपसी स्नेह, भाईचारे तथा मित्रता को हमेशा बनाए रखने का संकल्प लिया।

मिलन समारोह में बीटीआई सत्र 1989–90 के अनेक शिक्षक साथी शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से बसंतकुमार साहू, संजय खांडेकर, बरखा सुहाने, बसंत कुमार वर्मा, सुधेश कुमार जैन, हरीश कुमार शर्मा, घनश्याम देशमुख, भोजगीर गोस्वामी, रामकुमार देवांगन, शहजादी बेगम, राधेश्याम देवांगन, अतुल कुमार यदु, उत्तम लाल साहू, चंद्रशेखर साहू, हरीश चंद्र बंजारे, पूरन लाल साहू, संतोष कुमार देवांगन, जितेंद्र कुमार माली, दिनेश्वर प्रसाद साहू, नरेश कुमार उके, राकेश कुमार जैन, तुमेश्वरी सिन्हा, घनाराम वर्मा, मेंहदू राम पटेल, द्वारिका प्रसाद साहू, रमाकांत कसेर, तरुण कुमार भीमगढ़े, इंदु ठाकुर, रंजू लता जैन, मंजू जैन, गोरेलाल पटेल, देवराज पिस्दा, अश्विनी कुमार साहू, महेश्वर लाल साहू, सुधा देवांगन, प्रेम प्रकाश साहू, ब्रह्मा जी देवांगन, गोपी राम यादव, हेमराय पिस्दा, राघव लाल टेकाम, भुनेश्वर साहू, रविंद्र सिंह चौहान, चुरामन लाल निषाद, मानदेव गोड़, योगराज साहू, शिव कुमार अहीर, ज्ञानेश्वर बार्गिल, पीतांबर राम सोनकर, चैतन्य कुमार देवांगन, योगेश कुमार साहू, पंचराम यादव, सुरेंद्र कुमार बोरकर, उत्तम सिंह साहू, ओंकार प्रसाद सोनसारवा,उनकी पत्नी दुलारी और सुपुत्री दिलेश्वरी सहित, रमेश लाल साहू, ललित कुमार साहू, शीला बाई मसिया, रेखा कड़वे, सूर्य प्रकाश बाबेश्वर, गंगा साहू, प्रवीण कुमार मेश्राम, ओम कुमारी देवांगन, सांवत राम चंद्रवंशी, प्रहलाद दास साहू, सुरेश कुमार सलामें, मीनाक्षी खरे, बलार साह रावटे, बालक राम नागेश्वर, रमेश राम सिन्हा, उत्तरा केशरिया, कमल कुमार गायकवाड़, निशा बंसोड़, बैजनाथ उइके, ललती साहू एवं श्रवण कुमार मंडावी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी शिक्षक साथियों, सहयोगियों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मिलन समारोह जीवन भर याद रहने वाला भावनात्मक अवसर बन गया।

You cannot copy content of this page