DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद की पद्मश्री शमशाद बेगम नागपुर अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में होंगी सारस्वत अतिथि

बालोद। नागपुर में आयोजित होने वाले वामा अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में बालोद जिले की पद्मश्री शमशाद बेगम सारस्वत अतिथि के रूप में शामिल होंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वामा विमर्श मंच नागपुर द्वारा 13 और 14 मार्च को इस साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में स्त्री विमर्श और साहित्य की विभिन्न विधाओं पर चर्चा के लिए देश-विदेश से प्रख्यात विदुषियां और साहित्यकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में पद्मश्री शमशाद बेगम महिला कमांडो से जुड़े अपने अनुभव और कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगी।

महोत्सव में पद्मश्री जनक पलटा मगलीगन (पर्यावरणविद्, इंदौर), एस.एन. विनोद (प्रभात खबर/लोकमत समाचार, नागपुर), सीए श्वेताली ठाकरे (अध्यक्ष, महाराष्ट्र जल संपत्ति नियमन प्राधिकरण, मुंबई), डॉ. कीर्ति काले (अंतरराष्ट्रीय कवित्री, नई दिल्ली), नीतू गुजराल (कवित्री, सिंगापुर), किशन शर्मा (विविध भारती), अरुण गुनौत (चेन्नई) और डॉ. आभा सिंह (प्रमुख, हिंदी विभाग नागपुर) सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच साझा करने का यह अवसर उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस मंच पर वे बालोद की महिला कमांडो द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रस्तुत करेंगी और देश-विदेश से आए विद्वानों से सीखने का अवसर भी मिलेगा।

नागपुर दौरे के दौरान उनके साथ रफीक खान और घनश्याम वैष्णव भी मौजूद रहेंगे।

You cannot copy content of this page