DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनपद पंचायत गुण्डरदेही में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक, 30 मार्च तक सभी निर्माणाधीन आवास पूर्ण करने के निर्देश

बालोद, 10 मार्च 2026। जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सभाकक्ष में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निखत सुल्ताना की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा शेष आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण की प्रगति धीमी है, वहां कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किश्त प्राप्त सभी हितग्राही जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करें और प्रारंभ किए गए आवासों की जियो टैगिंग शीघ्र सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा द्वितीय किश्त प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के आवासों को 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में वर्ष 2024-26 तक के अपूर्ण आवासों को 30 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ ही सभी पूर्ण हो चुके आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में जनपद स्तर के एसडीओ, पीओ, प्रधानमंत्री आवास के विकासखण्ड समन्वयक, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page