विवाहित महिला को अकेली पाकर अपशब्द कहकर छेड़खानी करता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना रनचिरई क्षेत्र में विवाहित महिला से छेड़छाड़ का मामला
बालोद। थाना रनचिरई पुलिस द्वारा आरोपी होमेश्वर कुमार सिन्हा पिता यशवंत सिन्हा, उम्र 26 वर्ष निवासी सतमरा थाना रनचिरई, जिला बालोद को बुधवार को छेड़खानी केआरोप में जेल भेजा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता अपने घर में पति के साथ रहती है, पति काम करने चले जाता है, तो महिला को अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक कई दिनों से अभद्र शब्दों का प्रयोग कर छेड़छाड़ कर परेशान करता था। पूर्व में भी आरोपी द्वारा अभद्र शब्दों का प्रयोग कर पीड़ित महिला के साथ छेड़खानी किया था, जिसे समझाया गया था। 30 नवम्बर 2021 को पीड़िता का पति काम करने घर से बाहर गया था, महिला अपने घर के सामने घरेलु कार्य कर रही थी, उसी समय आरोपी युवक पुनः महिला को अकेला पाकर अभद्र शब्दों का प्रयोग कर छेड़खानी किया । जिससे महिला डर कर अपने घर अंदर चली गई थी, शाम को पति के घर वापस आने पर घटना के बारे बतायी, जिससे तंग आकर दोनों पति पत्नी थाना रनचिरई में पीड़िता लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी । थाना रनचिरई पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराध होने से तत्काल आरोपी का अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना सबूत पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। जेल वारंट बनने पर उप जेल बालोद दाखिल किया गया।
यह बड़ी खबरें भी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ें












