DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजनीति का अखाड़ा बनेगा सोसाइटी-धान खरीदी पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर, कहीं चूक ना हो जाए ,,,,पढ़िए यह खबर

पटेली सोसाइटी में धान खरीदी का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया

बालोद। बारदानों की समस्या के बीच जिले भर में धान खरीदी शुरू हो चुकी है। शासन प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की जा रही है कि वह स्वयं के बारदाने से धान बेचने के लिए ला सकते हैं पर कई किसान खुद बारदाने की समस्या से जूझ रहे हैं तो वे परेशानी भी महसूस करने लगे हैं। ऐसे में खरीदी भी प्रभावित होने का डर सता रहा है। हालांकि अधिकारियों का यह भी कहना है कि शासन से वर्तमान बारदाने तो पर्याप्त है। लेकिन किसानों का जितना सहयोग मिले उतना अच्छा है। ताकि खरीदी प्रभावित ना हो और सतत चलती रहे। धान खरीदी पर भाजपाइयों द्वारा भी नजर रखी जा रही है। कई विभिन्न केंद्रों में भाजपाइयों का दल खरीदी के पहले दिन का निरीक्षण करने के लिए भी पहुंची और बारदानों की समस्या से अवगत हुए। इस क्रम में भाजपा नेता सुरेंद्र देशमुख, अरुण साहू सहित अन्य सांकरा ज सोसायटी पहुंचे।

जहां निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार देवांगन भी पहुंची थी। उनसे स्पष्ट पूछा गया कि क्या किसानों को बारदाना लाना जरूरी है। तो नायब तहसीलदार ने कहा कि हम किसानों से सहयोग की अपील कर रहें हैं वे बारदाना नहीं लाएंगे उनका धान नहीं खरीदेंगे, ऐसी कोई बात नहीं है। लेकिन किसानों को प्रेरित किया जा रहा है बारदाना की समस्या फिलहाल नहीं है। वही सोसायटी के अध्यक्ष छगन देशमुख ने कहा कि कई किसान स्वेच्छा से ही 25% बारदाना ला रहे हैं। उनका धान खरीदा जा रहा है। बाकी अगर किसी किसान के पास बारदाना उपलब्ध नहीं है तो भी उनका धान हम खरीदेंगे।

घीना सोसाइटी का दृश्य

कांग्रेसी भी बना रहे नजर

हल्दी का नजारा

ज्ञात हो कि धान खरीदी एक बड़ा मुद्दा उभर कर सामने आया है ऐसे में कांग्रेसी भी इस व्यवस्था में नजर बनाए हुए हैं और किसानों का सहयोग करने की बात कर रहें हैं। युवा कांग्रेसी द्वारा सोसायटी में हेल्प डेस्क स्थापित करने की बात हुई है तो वहीं विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा भी विभिन्न खरीदी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था देखी जा रही है । पिपरछेड़ी में विगत दिनों हुई भगदड़ की घटना के बाद कांग्रेस अलर्ट है तो वही इस तरह की घटना दोबारा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है ताकि सरकार की छवि खराब ना हो तो वही बारदाने की कमी को लेकर भाजपा और कांग्रेस सरकार एक दूसरे पर आरोप मढ़ने में लगी हुई है। सोशल मीडिया में भी इसको लेकर कई तरह के जोक्स और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। दोनों ही पक्ष धान खरीदी में कमियां निकालने का प्रयास कर रहें तो यह भी देखा जा रहा है कि कहीं कोई खुद से चूक न हो जाए।

खपरी में शुरू हुआ नया केंद्र, विधायक ने खुद तौल कर किया उद्घाटन

बालोद ब्लाक के ग्राम खपरी (लाटाबोड़) में इस साल से नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत की गई है। विधायक संगीता सिन्हा के अनुशंसा से किसानों को यह सौगात मिली है। जहां 1 दिसंबर पहले दिन ही धान खरीदी शुरू हो गई। खरीदी का शुभारंभ करने के लिए विधायक संगीता सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। जिन्होंने स्वयं धान तौल कर इस साल की खरीदी सत्र का शुभारंभ किया। नया खरीदी केंद्र खुलने से किसानों में काफी उत्साह है अब किसानों को लाटाबोड़ धान बेचने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। आसपास के गांव के किसान को अब नजदीक में धान बेचने की सुविधा मिलेगी। इससे दूरी कम होगी समय भी बचेगा। नवीन धान खरीदी केंद्र खपरी में धान खरीदी शुभारंभ पर संजय चंद्राकर,कृष्णा दुबे,चंद्रेश हिरवानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष , विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, लाटाबोड़ सरपंच गंगा राम साहू,पूनम साहू जनपद सदस्य,खपरी के सरपंच,लता साहू दिनेश,प्रमोद शर्मा ओमप्रकाश समिति अध्यक्ष बघेल सहित कृषक मौजूद रहे।

पीपरछेड़ी सोसायटी की व्यवस्था देखने पहुंची विधायक, प्रबंधन को चेतावनी ना हो गलती, किसानों को दें सुविधा

। सोसायटी में टोकन कटवाने के दौरान हुई भगदड़ के मामले में पीपरछेड़ी सोसायटी का जायजा लेने के लिए धान खरीदी के पहले दिन विधायक संगीता सिन्हा भी पहुंची। उन्होंने सोसायटी प्रबंधन को आमने-सामने बैठाकर वहां के हालातों की जानकारी ली। विगत दिनों की घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। विधायक ने सख्त रूख से चेताया कि आगे कोई गलती नहीं होनी चाहिए। किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें टोकन कटवाने के लिए पूरी सुविधा देनी है। भगदड़ किन कारणों से हुई है इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया। तो साथ ही शासन प्रशासन द्वारा वहां के प्रबंधक को निलंबित भी किया गया है। अन्य अधिकारी कर्मचारी ऐसी गलती ना करें इसके लिए सभी को हिदायत दी गई व व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान संजय चंद्राकर,कृष्णा दुबे,चंद्रेश हिरवानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष , विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page