Thu. Sep 19th, 2024

बालोद, अर्जुंदा, गुंडरदेही सहित विभिन्न इलाकों में हो रहा कांग्रेस का आयोजन, कहीं रैली तो कहीं नुक्कड़ भाषण, पढ़िये क्या है मुद्दा?

जिले में शुरू हुआ कांग्रेसियों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई सहित कई मुद्दे पर जन जागरण अभियान

बालोद। 14 नवंबर बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके तैल चित्र में माल्यार्पण कर नमन किया गया। उसके बाद जिले भर में बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पद यात्रा शुरू हुआ। जो 14 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगा। जिले में इसका शुभारंभ बालोद नगर से किया गया। यह जन जागरण पदयात्रा बालोद कांग्रेस भवन से निकलकर बालोद बस स्टैंड होते हुए दल्ली चौक, घड़ी चौक, जय स्तंभ चौक, होते हुए पुन: कांग्रेस भवन वापस हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, संजारी बालोद पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, धीरज उपाध्याय, शंभू साहू, बसंती बाला भेड़िया, काशीराम निषाद, पुष्पेंद्र तिवारी, दाऊद खान, रोहित सागर, दिनेश्वर साहू, धर्मेंद्र रामटेके, जमील बक्स, हेमंत यादव, निर्मला बंजारे, मोहनेश् पारेकर अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गुंडरदेही में नुक्कड़ सभा

इसी तरह ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में विधायक कार्यालय गुंडरदेही में आयोजन हुआ। कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर वरिष्ठ कांग्रेसियों को प्राथमिक सदस्यता प्रदान कर सदस्यता बुक का वितरण किया गया। तत्पश्चात बढ़ती महंगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जनजागरण अभियान पदयात्रा कर धमतरी चौक गुंडरदेही में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसे छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ब्लाक प्रभारी पुरुषोत्तम पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ नारायण साहू,प्रवक्ता प्रकाश नाहटा ने सम्बोधित किया। सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा एवं छ ग सरकार के 3 वर्षों की उपलब्धियों को बताया। जिसमें घोषणा पत्र के 36 वायदों में से 25 घोषणाओं को पूर्ण करने की बात प्रमुखता से बताई गई तथा आम जनता को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय साहू, नीलकंठ टंडन, के के राजू चन्द्राकर, डॉ प्रज्ज्वल प्रसन्नो, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष मो सलीम, रमादेवी ठाकुर,महामंत्री तामेश्वर देशमुख, मोंटू चंद्राकर, जोन अध्यक्ष मानसिंह देशलहरा, सलीम खान, अनिल कटहरे,श्री संजय बारले,युकां अध्यक्ष लोगन सार्वा, रामेश्वर चन्द्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता निजानंद चन्द्राकर, NSUI अध्यक्ष अभिषेक यादव,सेक्टर प्रभारी डॉ मानसिंह सार्वा,दिनेश साहू, बैजनाथ साहू,शिवकुमार साहू,कार्तिक डहरिया,ब्लाक सचिव डुपेंद्र साहू,पूनम साहू,विजय कोरे,लिखन निषाद,लक्ष्मी सोनकर,सोहन सोनी,युकां के प्रवेश जैन,रवि तिवारी,आशीष साहू,रमीज रजा, विकराल साहू,उस्मान रजा,किशन पांड़े, डोगेन्द्र चन्द्राकर, खिलावन साहू,पन्ना साहू,जोगेंद्र मनहरे,डेहर साहू,श्रीराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अर्जुन्दा में हुआ आयोजन

आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर नेहरू जी के तैल चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संतु राम पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू जी की जयंती को बालदिवस के रूप में हम मनाते हैं. सभी बच्चों सहित इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। तत्पश्चात बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पद यात्रा 14 नवंबर से 29 नवंबर 2021 तक का शुभारंभ अर्जुंदा नगर से किया गया। यह जन जागरण पदयात्रा विधायक कार्यालय अर्जुंदा से निकलकर बस स्टैंड से होते हुए बाजार चौक, कारगिल चौक, थाना रोड होते हुए पुन: विधायक कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद विजय पाल बेलचंदन, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा रेवाराम सिन्हा , संतोषी सिन्हा , पुष्पा कौमार्य , ललिता भूआर्य , महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा चुकेश्वर साहू , विधायक प्रतिनिधि राजेश बाफना, अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्जुंदा अनुभव शर्मा , अध्यक्ष एनएसयूआई अर्जुंदा चित्रांश गेन्डे, जिला अध्यक्ष आईटी सेल एवं सोशल मीडिया सागर साहू , ओम प्रकाश देशमुख , ललित कुमार जोशी, डोमन सिंह ठाकुर , राजेश कुमार सिन्हा, खिलानंद पटेल ,भोला राम देवांगन , जितेंद्र कुमार साहू, टेक सिंह ठाकुर, गुलशन चंद्राकर, दीपेश सेन, अमर वैष्णव, टीकाराम बाडे़, योगेश साहू , रोमलाल सिन्हा, डोमन लाल ठाकुर, पन्नालाल पटेल , मंगल साहू, बलराम सोनकर, ढाल सिंह साहू, विनोद साहू, सुखचैन यादव, अशोक यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये बड़ी खबरें भी पढ़ें

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page