Thu. Sep 19th, 2024

अलग अंदाज में हुआ मटिया में बाल दिवस का आयोजन- छात्राओं के बीच हुआ जुड़ा सजाओ, मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता भी हुई, देखिए तस्वीरें

अर्जुन्दा। बाल दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला मटिया (अ) में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी बच्चों के द्वारा रंगोली ,ड्राइंग, पेंटिंग ,मूर्ति कला एवं नृत्य का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चाचा नेहरू के चित्र पर प्रधान पाठक डोमार सिंह चंद्राकर के द्वारा गुलाल एवं पुष्प से उनका स्वागत किया गया।

तत्पश्चात अर्चना साहू ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खिलेश्वरी नेताम एवं पुष्पा चौधरी के द्वारा किया गया।

तत्पश्चात बच्चों द्वारा गायन नृत्य एवं चाचा नेहरू के जीवन के बारे में निबंध का वाचन भी किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न विधाओं पर बढ़ चढ़कर भाग लिया।

जो कि बहुत ही सराहनीय रहा। बच्चों द्वारा बड़े ही उत्साह पूर्वक बाल दिवस को मनाया गया एवं विभिन्न विधाओं में अच्छे प्रदर्शन हेतु संस्था द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गई एवं विभिन्न विधाओं में प्रथम से पंचम पुरस्कार प्रदान किया गया।

ग्राम पंचायत मटिया शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटिया के प्रधान पाठक कुमार सिंह चंद्राकर , शिक्षक अरविंद कुमार सोनी, पुष्पा चौधरी, अर्चना साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खिलेश्वरी नेताम ग्रामीण में पुष्पा साहू रसोइया,सुनीता यादव रसोईया ,शितेश कुमार चौधरी उपस्थित थे।

Related Post

You cannot copy content of this page